प्रयागराज: हाईकोर्ट बार एसोसिएशन का चुनाव हुआ संपन्न, सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में 5 अप्रैल को होगी मतगणना
हाईकोर्ट बार एसोसिएशन का चुनाव कड़ी सुरक्षा के बीच शांतिपूर्वक संपन्न हो गया। 28 सदस्यीय कमेटी के लिए 206 प्रत्याशियों की किस्मत मत पेटिका में बंद हो गई है। अब आगामी 5 अप्रैल को सीसीटीवी कैमरे की निगरानी व कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना कराई जाएगी।