सदर: चितईपुर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट मामले में वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार
Sadar, Varanasi | Jun 21, 2026 वाराणसी। चितईपुर थाना पुलिस ने पॉक्सो एक्ट से संबंधित मामले में वांछित आरोपी नीरज यादव (20) निवासी मूड़ादेव, थाना रोहनिया को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी पर शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने, शादी से इनकार करने तथा जान से मारने की धमकी देने का आरोप है। पीड़िता की शिकायत पर थाना चितईपुर में मुकदमा दर्ज किया गया था।