कोरबा: एक पेड़ 'मां के नाम' के पौधे पर चली आरी, ममता स्टील एम्पोरियम के संचालक और कर्मचारी पर की गई कार्रवाई
Korba, Korba | Aug 3, 2026 कोरबा में पर्यावरण संरक्षण के लिए चलाए जा रहे "एक पेड़ मां के नाम" अभियान के तहत लगाए गए पौधे को कटवाना एक व्यापारी को भारी पड़ गया।मामला निहारिका क्षेत्र का है, जहां नगर निगम ने सड़क किनारे वृक्षारोपण अभियान के तहत एक पौधा लगाया था। आरोप है कि ममता स्टील एंपोरियम के संचालक किशोर अग्रवाल ने अपने कर्मचारी सुधीर गिरी से वह पौधा कटवाकर फेंकवा दिया।