इगलास: इगलास कोतवाली क्षेत्र के गांव नौगामा में आपसी कहासुनी में युवक के साथ मारपीट, गंभीर रूप से घायल
Iglas, Aligarh | Jun 4, 2026 इगलास कोतवाली क्षेत्र के गांव नौगामा निवासी केशव देव का कहना है कि गांव के रास्ते से निकाल कर जा रहा था कि तभी गांव के ही दबंग लोगों द्वारा युवक के साथ मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया वही केशव देव ने आरोप लगाते हुए बताया कि गांव के दबंग लोगों द्वारा 2 महीने पहले भी मारपीट कर उसका मोबाइल छीन लिया था जो मोबाइल आज तक दबंग लोगों के पास ही है।