पन्ना: सुंगरहा के खेर माई माता मंदिर मे चल रहे हवन और भंडारा कार्यक्रम में मधुमक्खियां ने किया दो दर्जन लोगों पर हमला मची भगदड।
Panna, Panna | Feb 8, 2024 गुनौर थाना अंतर्गत आने वाले ग्राम सुंगरहा में खेर माता देवी मंदिर में हवन और भंडारा कार्यक्रम में आज उस समय भगदड़ मच गई जब हवन के दौरान उठे धुएं की वजह से पास में ही लगे मधुमक्खियां के झुंड ने अचानक लोगों पर हमला कर दिया देखते ही देखते करीब दो दर्जन लोगों पर बुरी तरह मधुमक्खियां के झुंड ने हमला कर दिया जिसमें रमाकांत नायक उम्र 45 वर्ष व एक अन्य घायल हो गए।