मेहगांव: बरहद गांव में राशन के विवाद को लेकर एक व्यक्ति के साथ हुई मारपीट, 3 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
Mehgaon, Bhind | Aug 30, 2024 मेहगांव थाना क्षेत्र के अंतर्गत फरियादी कुसराज पुत्र विश्वनाथ पाराशर निवासी बरहद ने पुलिस को बताया। कि गिर्राज भदोरिया, कम्मोद भदोरिया एवं शिवम भदोरिया निवासी बरहद ने गिर्राज भदोरिया के घर के बाहर राशन के विवाद को लेकर गाली गलौज करते हुए मारपीट कर दी। एवं जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।