बिलग्राम: तेरवा गांव में तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से घायल अधेड़ की लखनऊ में इलाज के दौरान हुई मौत
हरदोई के माधौगंज थाना क्षेत्र के तेरवा गांव में एक दर्दनाक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल 50 वर्षीय अधेड़ की इलाज के दौरान मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, तेरवा निवासी रामस्वरूप गुरुवार शाम सड़क किनारे खड़े थे। इसी दौरान मल्लावां की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए।