मिश्रिख: काजी कमालपुर में दिनदहाड़े अज्ञात चोरों ने एक घर को बनाया निशाना, नगदी सहित लाखों का जेवरात किया पार
अज्ञात चोरों ने दिनदहाड़े एक घर को अपना निशाना बना लिया है। घर के अंदर दाखिल हुए चोरों ने ₹20000 की नगदी सहित लाखों के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। भैया दूज के लिए पीड़ित परिवार घर से बाहर गया हुआ था। इसी बीच चोरों ने घटना को अंजाम दिया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।