पीरटांड: पीरटांड पंचायत समिति बैठक में योजनाओं की सुस्ती पर नाराज़गी, जलापूर्ति व विकास कार्यों में तेज़ी की मांग
पीरटांड प्रखंड मुख्यालय सभागार में मंगलवार को 12 बजे पंचायत समिति की मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख सविता टुडू ने की, जबकि बीडीओ मनोज मरांडी समेत विभिन्न विभागों के पदाधिकारी एवं पंचायत समिति सदस्य मौजूद रहे।बैठक में पिछली बैठक में लिए गए प्रस्तावों की समीक्षा की गई।