रामपुर: सपा के सीनियर लीडर मोहम्मद आजम खान से मिलने स्वामी प्रसाद मौर्य उनके आवास पहुंचे, मीडिया से बोले- औपचारिक मुलाकात है
Rampur, Rampur | Oct 11, 2025 सपा की सीनियर लीडर मोहम्मद आजम खान से मिलने स्वामी प्रसाद मौर्य उनके आवास पहुंचे हैं। मीडिया से मुखातिब होकर शनिवार की दोपहर 1:30 बजे कहा कि यह औपचारिक मुलाकात है। आजम खान बड़े नेता हैं उनसे मिलने आए हैं मुलाकात कर लें, हमने पूछा कि क्या अगली मुलाकात राजनीतिक हो सकती है , इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा वह बात आगे की है फिलहाल औपचारिक मुलाकात के लिए आया हूं