रामपुर: जेल रोड स्थित आवास पर सपा नेता आज़म खान ने पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की
Rampur, Rampur | Oct 10, 2025 शुक्रवार को शाम 5 बजे मिली जानकारी के अनुसार समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आज़म खान ने जेल रोड स्थित आवास पर पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि के अवसर पर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। उन्होंने मुलायम सिंह यादव 'नेता जी' के चित्र पर पुष्प अर्पित कर 'खिराज ए अकीदत' (श्रद्धांजलि) पेश की। आजम खान ने मुलायम सिंह यादव के योगदान को याद किया।