चकाई: चकाई रेफरल अस्पताल में सेवानिवृत्त एएनएम आशा और मीरा को दी गई भावभीनी विदाई
Chakai, Jamui | May 20, 2026 बुधवार 12 बजे को रेफरल अस्पताल के सभागार भवन में एक सम्मान सह विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर 31 जनवरी को सेवानिवृत्त हुईं दो वरिष्ठ एएनएम, आशा कुमारी और मीरा कुमारी को अस्पताल परिवार की ओर से भावभीनी विदाई दी गई। कार्यरत दर्जनों एएनएम ने मिलकर इस समारोह का आयोजन किया और अपनी सीनियर्स को फूल-माला पहनाकर, अंगवस्त्र तथा बुके भेंट कर सम्मानित किया।