सकलडीहा: पगही-विझवल कुसुम्ही गांव के सीवान में भीषण आग से 10 बीघा गेहूं की फसल हुई राख, किसानों को हुआ भारी नुकसान
चंदौली के धानापुर थाना क्षेत्र के पगही-विझवल कुसुम्ही सिवान में शुक्रवार सुबह अज्ञात कारणों से लगी आग में 10 बीघा से अधिक गेहूं की फसल जल गई। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया। कई किसानों की फसल नष्ट हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की, मुआवजे की मांग उठी। घटना से प्रभावित किसानों के सामने आर्थिक संकट गहरा गया है।