बीकानेर: साइबर ठगी के मामले में बीकानेर पुलिस ने रोहित गोदारा गैंग के 2 गुर्गों को किया गिरफ्तार
बीकानेर साइबर थाना पुलिस ने साइबर अपराधियों के नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों मनीष स्वामी और मुकेश विश्नोई को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि दोनों आरोपी साइबर ठगी से प्राप्त रकम को विभिन्न माध्यमों से अपराधी गिरोहों तक पहुंचाने का काम करते थे। जांच में दोनों का संबंध गैंगस्टर रोहित गोदारा गिरोह से भी जुड़ा पाया गया है। पुलिस