बोध गया: नगर परिषद व यातायात पुलिस की अनदेखी से बर्मा मोड़ से गांधी चौक तक घंटों जाम
Bodh Gaya, Gaya | May 17, 2026 बोधगया के शहरी क्षेत्र में नगर परिषद एवं यातायात थाना पुलिस की लापरवाही के कारण आम नागरिकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बर्मा मोड़ से माल गोदाम जाने वाली सड़क पर अव्यवस्थित पार्किंग, सड़क किनारे ठेला एवं बीच सड़क पर ऑटो के पड़ाव के कारण दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती है। इससे पैदल यात्रियों का चलना तक मुश्किल हो गया है।