नवाबगंज: नवाबगंज तहसील जन सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस पर डीएम व एसपी ने सुनी जनता की समस्याएं
बाराबंकी जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी व पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय द्वारा सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जन सभागार तहसील नवाबगंज में शनिवार 2 बजे तक जनता की समस्याएं सुनी गईं व उनके गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया। इस दौरान प्रशासनिक/पुलिस अधिकारीगण भी मौजूद रहें।