बिलौटी महापंचायत में न्याय की गूंज, हजारों लोगों ने उठाई निष्पक्ष जांच की मांग
भोजपुर के शाहपुर प्रखंड अंतर्गत बिलौटी गांव में आयोजित सर्व समाज महापंचायत भरत तिवारी मामले में न्याय की मांग का बड़ा मंच बनकर उभरी। महापंचायत में विभिन्न सामाजिक संगठनों, जनप्रतिनिधियों और बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने हिस्सा लेकर मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की।
महापंचायत में वक्ताओं ने कहा कि भरत तिवारी मामले की सच्चाई सामने लाने के लिए सिटिंग जज की निगरानी में जांच कराई जाए तथा जांच रिपोर्ट निर्धारित समय सीमा में सार्वजनिक की जाए। सभा में पीड़ित परिवार के साथ एकजुटता व्यक्त करते हुए न्याय मिलने तक संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया गया।
इसी महापंचायत में पहुंचे जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने भी पीड़ित परिवार से मुलाकात कर न्याय दिलाने का भरोसा दिया और मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग दोहराई।
बिलौटी महापंचायत का संदेश साफ था— "निष्पक्ष जांच, जवाबदेही और न्याय।"
#bhojpurkhbarnama
#BilautiMahapanchayat #BharatTiwari #JusticeForBharatTiwari #Bhojpur #Mahapanchayat #BiharNews