ग्वालियर गिर्द: ग्वालियर: बेकरी संचालक के बेटे की संदिग्ध मौत, रात खाना खाकर सोया था, सुबह नहीं उठा
ग्वालियर में बेकरी संचालक के बेटे की संदिग्ध मौत: रात खाना खाकर सोया, सुबह नींद से नहीं जागा ग्वालियर के जनकगंज थाना क्षेत्र स्थित रतन कॉलोनी में गुरुवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक बेकरी संचालक के 38 वर्षीय बेटे की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृतक रात को खाना खाने के बाद रोज की तरह अपने कमरे में सोने गया था, लेकिन सुबह नींद से नहीं जागा।