गोरखपुर: भटहट चौकी इंचार्ज विवेक मिश्रा ने आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में महिला को मोहम्मद बरवा से किया गिरफ्तार
मोनिका नाम की एक महिला को भटहट चौकी इंचार्ज ने अपने पति को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में गिरफ्तार किया है। 3 वर्ष पूर्व मोनिका ने ईश्वर नाम के युवक से घर से भाग कर शादी की थी। मोनिका के घर वालों के तहरीर पर ईश्वर और उसके पिता को पुलिस ने अपहरण के केस में जेल भी भेजा था। आंतरिक कला की वजह से ईश्वर ने बीते दिनों फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।