अजमेर: अजमेर में दिनदहाड़े एक सुनार की दुकान पर हुई बड़ी चोरी, मामला सिविल लाइन थाना में दर्ज
Ajmer, Ajmer | Apr 9, 2026 अजमेर से एक बड़ी चोरी की वारदात सामने आई है, जहां दिनदहाड़े एक सुनार की दुकान को निशाना बनाया गया। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र के कायड़ स्थित बालाजी ज्वैलर्स का है। जानकारी के अनुसार दुकान मालिक पवन कुमार दोपहर के समय खाना खाने के लिए बाहर गए थे। इसी दौरान अज्ञात चोर दुकान के ताले तोड़कर अंदर घुस गए और गल्ले में रखे सोने-चांदी के आभूषण लेकर फरार हो गए।