जगदलपुर: केंद्रीय गृहमंत्री के दौरे को लेकर जगदलपुर में सड़क मरम्मत कार्य पर निगम के नेता प्रतिपक्ष राजेश चौधरी ने उठाए सवाल
इन दिनों जगदलपुर जिला मुख्यालय में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के बस्तर प्रवास को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं । इसी परिपेक्ष्य में एयरपोर्ट से नगर तक आने वाली सड़कों पर बीटी रिनीवल का कार्य किया जा रहा है । इस कार्य पर नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष राजेश चौधरी ने सवाल उठाए हैं ।