रफीगंज: कासमा पुलिस ने चिरैला गांव से एक वारंटी को किया गिरफ्तार
रफीगंज प्रखंड अंतर्गत कासमा थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए एक गैरजामानती वारंटी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान शशिकांत कुमार (पिता- अभिमन्यु सिंह), ग्राम चिरैला के रूप में हुई है। रविवार संध्या 7 बजे कासमा थाना अध्यक्ष अक्षयवर सिंह ने कहा कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।