नर्मदा उफान पर, डिंडौरी का जबलपुर-अमरकंटक से संपर्क कटा: जोगीटकरिया और नर्मदा पुल जलमग्न, शहर बना टापू
डिंडौरी में लगातार हो रही तेज बारिश के चलते मां नर्मदा नदी उफान पर है। नदी का जलस्तर बढ़ने से नर्मदा पुल और जोगीटकरिया पुल जलमग्न हो गए हैं। पुल के ऊपर पानी बहने के कारण डिंडौरी-अमरकंटक-जबलपुर का मुख्य मार्ग बंद हो गया है, जिससे सड़क संपर्क प्रभावित हुआ है।
कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया और एसपी आशीष खरे ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और लोगों से नदी, पुल एवं जलभराव वाले क्षेत्रों से दूर रहने की अपील की है। वहीं विधायक ओमकार मरकाम ने सरकार से वैकल्पिक मार्ग और मेडिकल इमरजेंसी के लिए तत्काल व्यवस्था करने की मांग उठाई है।
⚠️ पुल के ऊपर पानी बहने की स्थिति में इसे पार करने का प्रयास न करें। सुरक्षित रहें और प्रशासन के निर्देशों का पालन करें।
#डिंडौरी
#नर्मदा
#जबलपुर
#अमरकंटक
#FloodAlert
#DindoriNews
#MPNews
#HeavyRain
#NarmadaRiver