मंझनपुर: कोइली का पूरा में संदिग्ध हालात में नाबालिग की मौत, पहले फांसी की कोशिश फिर करंट से हुई मौत
पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। घटना कोइली का पूरा, पूरब सरावा गांव की बताई जा रही है, जहां किशोरी की मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, किशोरी ने पहले फांसी लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया था, लेकिन समय रहते उसे बचा लिया गया।