हुज़ूर: मध्य प्रदेश कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग ने 'सोशल मीडिया वॉरियर्स' अभियान का किया शंखनाद
Huzur, Bhopal | May 31, 2026 मध्यप्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस अब सिर्फ जमीन पर ही नहीं , बल्कि सोशल मीडिया के सबसे निचले स्तर यानी 'बूथ' तक अपनी पैठ मजबूत करने में जुट गई है। इसी रणनीति के तहत मध्य प्रदेश कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग ने आज रविवार को 'सोशल मीडिया वॉरियर्स' अभियान का शंखनाद किया।