चास: बोकारो हवाई अड्डे के पूर्व, पश्चिम और दक्षिण दिशा में अनाधिकृत कब्ज़ेदारों को नोटिस
Chas, Bokaro | Oct 29, 2025 बोकारो जिले के बोकारो हवाई अड्डा के पूर्व, पश्चिम एवं दक्षिण दिशा मे अनाधिकृत दखलकारों के खिलाफ नोटिस चिपकाया जा रहा है।बुधवार समय लगभग एक बजे मिली जानकारी में बताया गया कि बोकारो स्टील प्लांट के सम्पदा पदाधिकारी के आदेशानुसार यह नोटिस चिपकाए जा रहे है।कयास लगाया जा रहा है कि बोकारो हवाई अड्डा को शुरू करने से पूर्व अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जा रही है।