रसूलाबाद: अंगदपुर में ग्राम समाज की भूमि से अवैध कब्जा हटाने की मांग, पीड़ित ने उपजिलाधिकारी से की शिकायत
रसूलाबाद क्षेत्र के अंगदपुर निवासी कृष्ण कुमार ने ग्राम समाज की सुरक्षित खाद के गड्ढों एवं तालाब की भूमि पर अवैध कब्जे का आरोप लगाते हुए SDM को शिकायती पत्र सौंप कर मामले की निष्पक्ष जांच कर कब्जा हटाने और लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की कृष्णकुमार ने बताया कि अंगदपुर में गाता संख्या 410 में खाद गड्ढे और 411 में तालाब दर्ज है