नौगावां सादात: खेत में ट्रैक्टर निकालने को लेकर दबंगों ने किसान के दो बेटों पर किया हमला, पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की
थाना क्षेत्र के गांव बागड़पुर इम्मा की है। यहां के निवासी तीर्थ राम ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। उनके अनुसार, उनके गांव निवासी धर्मवीर सिंह के पास 6.5 बीघा जमीन है, जिसमें आने-जाने के लिए 12 फीट का रास्ता है। शुक्रवार दोपहर धर्मवीर सिंह और उनके बेटे रामवीर व मनवीर रास्ते का उपयोग करने के बजाय तीर्थ राम के खेत से भूसे से भरा ट्रैक्टर निकालने लगे।