एत्मादपुर: क्षेत्र के जाट वाली गली में बीच सड़क पर केक काट रहे दबंगों से रास्ता मांगने पर दंबगों ने टेंपो चालक को पीटा
Etmadpur, Agra | Jun 26, 2024 एत्माद्दौला क्षेत्र के जाट वाली गली में दबंगो की दबंगई सामने आई । दबंग बीच सड़क पर केक काट रहे थे। वहां से गुजर रहे टेंपो चालक ने आगे निकल ने के लिए रास्ता मांगा। टेंपो चालक के रास्त मांगने पर दबंग भड़क गए और उसके साथ मारपीट कर दी। मारपीट करते हुए दबंगों का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। टैंपो चालक के तहरीर पर मुकदमा दर्ज पुलिस कार्रवाई में जुटी