बांदा के बदौसा थाना क्षेत्र अंतर्गत निजामी नगर दुबरिया निवासी एक महिला अपने पति के साथ बांदा पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची है। जहां पर इसने एक युवक पर इसके पति को बाइक से टक्कर मार कर घायल कर देने का आरोप लगाया है। जिसके संबंध में पीड़ित महिला ने बांदा पुलिस अधीक्षक कार्यालय आकर पुलिस अधीक्षक से शिकायत करते हुए न्याय की गुहार लगाई है।