अमानगंज: कचरा अलग होगा, अमानगंज स्वच्छ बनेगा: नगर परिषद ने चलाया विशेष जागरूकता अभियान
Amanganj, Panna | Jul 10, 2026 अमानगंज। नगर परिषद अमानगंज ने स्वच्छता को जनआंदोलन बनाने के उद्देश्य से विशेष जागरूकता अभियान चलाया। अभियान के तहत वार्ड क्रमांक 1, 3, 5 एवं 9 में नागरिकों को सूखा और गीला कचरा अलग-अलग रखने के लिए प्रेरित किया गया।