✅ सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत ‘नमो सेवा’ कार्यक्रम आयोजित
✅ नुक्कड़ नाटक से योजनाओं का दिया संदेश
सेवा संकल्प अभियान 2026 के तहत शनिवार को नमो सेवा के अवसर पर सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग एवं जिला जन अभियान परिषद हरदा द्वारा संयुक्त रूप से जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिले के मुख्य स्थल घंटाघर चौराहा, अस्पताल परिसर एवं स्थानीय हाट बाजारों में हरदा डिग्री कॉलेज के एनएसएस छात्रों के माध्यम से नुक्कड़ नाटक का मंचन किया गया। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से शासन द्वारा संचालित विभिन्न पेंशन योजनाओं, विवाह सहायता योजनाओं एवं नशा मुक्ति अभियान के संबंध में जनसामान्य को जानकारी दी गई। इसके साथ ही जिले के स्थानीय हाट बाजार में फल विक्रेताओं, दुकानदारों एवं आम नागरिकों को शासन द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी से संबंधित पम्पलेट वितरित कर जागरूक किया गया।
सामाजिक न्याय विभाग के उपसंचालक श्री कमलेश सिंह ने बताया कि सेवा संकल्प अभियान 17 सितंबर से 05 अक्टूबर 2026 तक ‘नमो सेवा’ के रूप में मनाया जा रहा है। इसके अंतर्गत आज नुक्कड़ नाटक के माध्यम से शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी देकर जन सामान्य को जागरूक किया गया। उन्होंने बताया कि आगामी दिनों में भी जिले के मुख्य स्थलों, ग्रामीण क्षेत्रों एवं सार्वजनिक स्थलों में भी इस तरह के जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम के दौरान सामाजिक न्याय विभाग एवं जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र के अधिकारी-कर्मचारी, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से पैरा लीगल वालंटियर श्री सुरेंद्र कौर एवं जन अभियान परिषद से श्री राकेश वर्मा सहित वालंटियर एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
Social Justice and Disabled Welfare Department ,Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh
#सेवा_संकल्प_अभियान #SevaSankalpAbhiyan
#हरदा #Harda