बक्सर: रामरेखा घाट के मरीन ड्राइव पर कचरा डंपिंग, भाजयुमो जिलाध्यक्ष ने जताया विरोध
Buxar, Buxar | Jun 30, 2024 बक्सर नगर के रामरेखा घाट पर बने मरीन ड्राइव पर कचरा डंपिंग का भाजयुमो के जिलाध्यक्ष सौरभ तिवारी ने विरोध किया है. उन्होंने कहा है कि यह दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति है कि पूर्व में भी इस तरह की स्थिति थी जिसे ठीक कराया गया था. अब एक बार फिर कचरा डंप करना शुरु कर दिया गया है, उन्होंने जल्द ही इसे हटाने की बात कही. उधर, कार्यपालक पदाधिकारी ने कार्रवाई की बात कही है.