झांसी: आवास विकास परिषद द्वारा भूमि अधिग्रहण का विरोध, कोछाभांवर और टाकोरी के क्षेत्रवासियों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन
Jhansi, Jhansi | Oct 8, 2025 झांसी तहसील के मौजा कोछाभांवर, टाकोरी और मुस्तर के निवासियों ने उत्तर प्रदेश आवास विकास परिषद द्वारा प्रस्तावित भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया को निरस्त करने की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट कार्यालय में जिलाधिकारी को बुधवार को ज्ञापन सौंपा। क्षेत्रवासियों का तर्क है कि यह भूमि पहले से ही नगर निगम और झांसी विकास प्राधिकरण की सीमा के भीतर आती है, और विकसित है।