झांसी: झांसी रेल मंडल में स्वच्छ परिसर दिवस का आयोजन, प्रमुख स्टेशनों व कार्यालयों में चलाया गया स्वच्छता अभियान
Jhansi, Jhansi | Oct 8, 2025 रेलवे बोर्ड के निर्देश पर और मंडल रेल प्रबंधक अनिरुद्ध कुमार के मार्गदर्शन में स्वच्छता पखवाड़ा 2025 के अंतर्गत झाँसी रेल मंडल में 'स्वच्छ परिसर दिवस' मनाया गया। इस दौरान मंडल के प्रमुख स्टेशनों और कार्यालय परिसरों में व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया गया।