औरैया: मोहल्ला बनारसीदास की महिला ने परिवार के सदस्यों पर मारपीट करने का आरोप लगाया, पुलिस में दर्ज कराई शिकायत
सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बनारसीदास में पारिवारिक विवाद का मामला सामने आया है, जहां एक महिला ने अपने ही ससुराल पक्ष के लोगों पर मारपीट और गाली-गलौज का आरोप लगाया है। पीड़िता पूजा देवी पत्नी चंद्रपाल ने कोतवाली में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि सोमवार को वह अपने घर पर मौजूद थीं। इसी दौरान उनके परिवार के कुछ सदस्य घर में घुस आए और उनके साथ अभद्र व्यवहार क