टिब्बी: तलवाड़ा पुलिस ने 35 पव्वे देशी शराब के साथ युवक को किया गिरफ्तार
तलवाड़ा थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। देर रात गश्त के दौरान पुलिस ने मिर्जावाली मार्च के पास गौशाला रोड से एक युवक को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया।आरोपी की पहचान वार्ड नंबर 12, मिर्जावाली मेर निवासी 22 वर्षीय विक्रम उर्फ विक्की पुत्र दरवारा राम के रूप में हुई है।