बहराइच: कलेक्ट्रेट सभागार में भूमि अर्जन कार्यों की समीक्षा बैठक के दौरान डीएम ने अधिग्रहण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश
कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी की अध्यक्षता में भूमि अर्जन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्न हुई इस बैठक के दौरान शुक्रवार को जिलाधिकारी ने अधिग्रहण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं बैठक के दौरान परियोजना निदेशक/एनएचएआई बहराइच/लखनऊ की अनुपस्थिति पर डीएम ने कड़ी नाराजगी जताई।