सदर: वाराणसी पहुंची स्मृति ईरानी ने विपक्ष पर किया तीखा हमला, महिला आरक्षण पर समर्थन की अपील की
Sadar, Varanasi | Apr 17, 2026 वाराणसी। एक दिवसीय दौरे पर वाराणसी पहुंची पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने संस्कृत संकुल में आयोजित महिला शक्ति वंदन अधिनियम कार्यक्रम में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने महिला आरक्षण और राजनीतिक सशक्तिकरण को लेकर केंद्र सरकार के प्रयासों की सराहना की और विपक्ष पर निशाना साधा।