कालपी: कालपी में गौमाता को राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग, भाजपाइयों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार को सौंपा
Kalpi, Jalaun | Apr 27, 2026 कालपी में गाय को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने की मांग तेज हो गई है, वही सोमवार की दोपहर करीब 3 बजे भाजपा नगर अध्यक्ष सुबोध द्विवेदी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने तहसील पहुंचकर मुख्यमंत्री के नाम नायब तहसीलदार चंद्र मोहन शुक्ला को ज्ञापन सौंपा है, ज्ञापन में गौवध पर सख्त रोक, कठोर कानून लागू करने और गौवंश संरक्षण के लिए व्यापक योजना बनाने की मांग की गई है।