नवाबगंज: ऑपरेशन दहन के तहत जनपद के विभिन्न थानों में 58 अभियोगों में 814.621 किलोग्राम मादक पदार्थों का किया गया विधिक निस्तारण
एसपी अर्पित विजयवर्गीय के निर्देशन में चलाये जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन दहन के अंतर्गत माननीय सर्वोच्च न्यायालय एवं पुलिस मुख्यालय द्वारा दिशा-निर्देशों के अनुपालन में गठित उच्च स्तरीय ड्रग डिस्पोजल कमेटी एवं जिला स्तरीय ड्रग डिस्पोजल कमेटी (DDC) द्वारा विभिन्न थानों में पंजीकृत अवैध मादक पदार्थों से सबंधित 58 अभियोगों का निस्तारण किया गया।