अंबेडकरनगर के अकबरपुर में दर्दनाक सड़क हादसा
नेवतरिया बाईपास स्थित एचपी पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने बाइक सवारों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि बाइक करीब 100 मीटर तक घिसटती चली गई।
हादसे में आफताब आलम घायल हुए, जबकि खलीकुन्निशा के सिर में गंभीर चोट लगी है और उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। दुर्घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
📍 अकबरपुर, अंबेडकरनगर 🎥 UP45 News
आपकी क्या राय है? सड़क हादसों को रोकने के लिए क्या कदम उठाए जाने चाहिए? कमेंट में बताएं।
Hashtags:
#AmbedkarNagar #Akbarpur #RoadAccident #AccidentNews #BreakingNews UPNews