इकरा हसन हाउस अरेस्ट, सहारनपुर जाने से रोका गया
समाजवादी पार्टी की कैराना सांसद इकरा हसन मस्जिद ध्वस्तीकरण की सूचना के बाद सहारनपुर जाने के लिए रात में ही रवाना हुईं, लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक लिया। बताया जा रहा है कि पुलिस का बड़ा दल उनके आवास पर पहुंचा और गाड़ी से निकलते समय उन्हें रोक दिया।
फिलहाल इकरा हसन को हाउस अरेस्ट किए जाने की बात सामने आई है। इस दौरान इकरा हसन और उनकी मां की पुलिस अधिकारी से तीखी बहस भी हुई, जिसका वीडियो सामने आया है।
📍 कैराना, उत्तर प्रदेश