जांजगीर: जांजगीर में स्वच्छता समिति की बैठक, कचरा पृथक्करण और एसडब्ल्यूएम नियमों के पालन पर जोर दिया गया
आज मंगलवार की दोपहर 2 बजे जिला पंचायत सभाकक्ष में स्वच्छता स्थायी समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में जिले में स्वच्छता व्यवस्था को और मजबूत बनाने तथा ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर दिया गया।बैठक में वित्तीय वर्ष 2026-27 के स्वीकृत स्वच्छता कार्यों को शीघ्र शुरू कर समय-सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए गए।