बेगूसराय: लखमिनिया में दोस्तों ने घर से बुलाकर दोस्त को मारी गोली, छानबीन में जुटी पुलिस
सनसनीखेज खबर बेगूसराय से सामने आई है जहां एक बार फिर दोस्ती के रिश्ते को कलंकित करते हुए दोस्तों ने ही पवित्र रिश्ते के विश्वास का गला घोंटा और अपने ही मित्र को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया. घटना जिले के बलिया थाना इलाक़े में तीन मुहानी के निकट लखमिनियां की है. लगभग 22 वर्षीय घायल युवक मोहम्मद इकबाल है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.