सिंघेश्वर: अधिक वसूली और किस्त जमा नहीं करने पर सिंहेश्वर मंदिर की पार्किंग बंदोबस्ती रद्द,डीडीसी का बड़ा आदेश
सिंहेश्वर मंदिर पार्किंग बंदोबस्ती को न्यास समिति ने रद्द कर दिया है। आरोप है कि संवेदक ने निर्धारित दर से अधिक पार्किंग शुल्क वसूला और दूसरी किस्त की पूरी राशि समय पर जमा नहीं की। कई नोटिस और जुर्माने के बावजूद नियमों का पालन नहीं होने पर डीडीसी सह सचिव ने कार्रवाई करते हुए 2026 से 2028 तक की शेष अवधि के लिए बंदोबस्ती तत्काल प्रभाव से रद्द कर दी है।