सिकंदरा: सिकंदरा में अवैध कब्जे से बाधित हुआ सार्वजनिक मार्ग, सम्पूर्ण समाधान दिवस में की गई शिकायत, कार्यवाही का आश्वासन मिला
सिकंदरा कस्बा के गांधी नगर निवासी मोहम्मद रियाज ने शनिवार को आयोजित जिला स्तरीय सम्पूर्ण समाधान दिवस में पहुंचकर सार्वजनिक मार्ग पर हुए कथित अवैध कब्जे की शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र सौंपते हुए बताया कि नगर पंचायत द्वारा वर्ष 2003 में उक्त मार्ग पर खड़ंजा तथा वर्ष 2014 में इंटरलॉकिंग सड़क का निर्माण कराया गया था। शिकायतकर्ता के अनुस