मुज़फ्फरनगर: मुज़फ्फरनगर पुलिस ने 14 लाख के 131 गुम मोबाइल बरामद किए, मालिकों के चेहरों पर लौटी मुस्कान
मुज़फ्फरनगर पुलिस ने तकनीक के दम पर बड़ा कारनामा कर दिखाया है।पिछले तीन महीनों में सर्विलांस सेल ने 14 लाख रुपये कीमत के 131 गुम स्मार्टफोन बरामद कर उनके असली मालिकों को वापस सौंप दिए। पुलिस लाइन में SSP संजय कुमार वर्मा ने मोबाइल वितरित किए। CEIR पोर्टल और आधुनिक तकनीक की मदद से फोन ट्रेस किए गए। मोबाइल वापस मिलने पर लोगों ने मुज़फ्फरनगर पुलिस का आभार जताया