ब्यौहारी: ब्यौहारी में सीमेंट सीट से लदा ट्रक पलटा, चालक-परिचालक घायल
ब्यौहारी थाना क्षेत्र के पपरेडी गांव के पास कटनी से रीवा जा रहा सीमेंट सीट से लदा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में चालक और परिचालक को मामूली चोटें आईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत सामान्य बताई जा रही है। दुर्घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। शनिवार सुबह 9 बजे से पुलिस मामले की जांच कर रही है।