मीनापुर: महदेइया पंचायत के वार्ड संख्या पांच में एक महिला की गला रेत कर निर्मम हत्या का मामला प्रकाश में आया है।
महदेइया पंचायत के वार्ड संख्या पांच में एक महिला की गला रेत कर निर्मम हत्या का मामला प्रकाश में आया है । मृतका की पहचान पुरैणिया पंचायत के वार्ड संख्या 5 के पुकार महतो की पत्नी 35 वर्षीय सबिता देवी के रूप में हुई हैं। मृतक की सास यशोदा देवी ने बताया की बेटा दूसरे प्रदेश में मजदूरी करने गया है । घर पर छोटे छोटे तीन बच्चो के साथ बहु रहती थी।